
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
ट्रक से टकराने के बाद बस में लगी आग, 10 लोगों की मौत, 24 घायल
महाराष्ट्र : ट्रक से टकराने के बाद बस में लगी आग, 10 लोगों की मौत, 24 घायल
मुंबई, आठ अक्टूबर/ महाराष्ट्र के नासिक शहर में शनिवार तड़के एक ट्रक से भीषण टक्कर के बाद एक बस में आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत होने और 24 अन्य के घायल होने की खबर है।.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा तड़के लगभग पांच बजे औरंगाबाद रोड पर हुआ, जब बस ने ट्रक को टक्कर मार दी।.












