
सूरजपुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल देव द्वारा आज 18-44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों हेतु टीकाकरण केन्द्र सूरजपुर एवं बिश्रामपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा टीकाकरण केन्द्रों में फ्लैक्स बैनर लगाने हेतु निर्देशित किया गया एवं टीकाकृत व्यक्तियों के जानकारी हेतु रजिस्टर का अवलोकन किया एवं रजिस्टर में जन्म तिथि, राशन कार्ड नंबर, पता, मोबाईल नंबर सहित अन्य जरुरी जानकारी अंकित करने कहा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्तियों को टीकाकरण हेतु अधिक से अधिक मोबिलाईज किये जाने तथा टीकाकरण केन्द्रों में शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के पालन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]










