राज्यपाल ने शिविर का किया अवलोकन रायपुर, 24 मई 2021 राजभवन के दरबार हॉल में अधिकारी एवं कर्मचारी एवं उनके परिजनों के लिए (18 से 44 आयु वर्ग) कोविड वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने शिविर अवलोकन किया। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि पूरा देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। इस समय कोरोना से बचने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी कोरोना से बचाव के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और कोरोना का टीका अवश्य लगाएं। वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना के संक्रमण से बचाव होता है और यदि किसी को संक्रमण हो भी गया तो वे जल्द ही ठीक हो जाते हैं। वैक्सीन लगाने के पूर्व चिकित्सकों के दिशा-निर्देशों का पालन करें और वैक्सीन लगाने के पश्चात् भी मास्क अवश्य पहने, हाथ धोते रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें। राज्यपाल ने टीका लगाने वाले नागरिकों को वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र का भी वितरण किया। इस शिविर में 178 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इस अवसर पर राजभवन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपल पुरोहित, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीति मंगरूलकर एवं डॉ. शिशिर साहू उपस्थित थे।
Related Articles
अंबिकापुर बिजली कर्मचारियों की जीत: महासंघ और मुख्य अभियंता की बैठक में पदोन्नति और कैशलेस इलाज पर लगी मुहर।
2 days ago
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण: महतारी गौरव वर्ष और विष्णु देव साय सरकार की बड़ी उपलब्धियां
2 days ago
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2026: मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, जानें कब आएगी अंतिम सूची।
2 days ago
कोरबा प्लेसमेंट कैंप 2026: 13 अप्रैल को रोजगार मेला, सेल्स मैनेजर और टेक्निशियन के पदों पर भर्ती।
2 days ago
स्वस्थ बस्तर अभियान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन, पंचायतों में होगा लाइव प्रसारण
3 days ago
Check Also
Close
-
सूरजपुर जिले के 1 एसआई पदोन्नत होकर बने टीआई।January 27, 2022









