Advertisement

Ambikapur : उत्साह भरे माहौल में प्रतिभागी ले रहे पारंपरिक खेलों में भाग………..

उत्साह भरे माहौल में प्रतिभागी ले रहे पारंपरिक खेलों में भाग………..

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय आयोजन में बच्चे से लेकर बुजुर्ग व महिलाएं भी उत्साह भरे माहौल में भाग ले रहे हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में 6 से 11 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में पारंपरिक खेल को शामिल करने से लोगों मे उत्साह है। बुजुर्गों का कहना है कि इस आयोजन से भावी पीढ़ी में पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि जागृत होगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्त्तीसगढ़ की संस्कृति से लोगों को जोड़ कर रखने व स्थानीय खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 06 अक्टूबर से 06 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। इस खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल जैसे-गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद इत्यादि में महिला, पुरूष प्रतिभागी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 स्तरों पर होगा। जिसकी शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से हुई है, इसके बाद जोन स्तर, विकासखण्ड, नगरीय स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05