
विश्रामपुर- एसईसीएल बिश्रामपुरओ सी एम में सुरक्षा प्रहरी के पद पर कार्यरत योगेश कुमार सांवरा का बीती रात बिस्तर पर मस्तिष्क घात से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार योगेश कुमार सांवरा गत 3 दिनों से अस्वस्थता के कारण ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। बीती रात सोते वक्त सुबह 4:30 बजे ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई। सुबह पत्नी हाल-चाल पूछने गई तो हमेशा के लिए 40 वर्षीय योगेश कुमार सांवरा चिर निंद्रा में सोते हुए पाए गए । पत्नी ने मोहल्ले वासियों की को इसकी जानकारी दी तब राजा सिंह मान ने इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने एसईसीएल के सुरक्षा विभाग को जानकारी देते हुए पंचनामा करवाई के पश्चात पीएम कराया तत्पश्चात सावरा को उनके गृह ग्राम पामगढ़ खरौद के लिए अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया। सुरक्षा प्रभारी के 3 बच्चे है वे एस ई सी एल के आवास नंबर वन सी 66 में रहते थे।
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]












