Advertisement

डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन चेयरमैन और प्राचार्य ने दी बधाई

डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन चेयरमैन और प्राचार्य ने दी बधाई

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर-डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर के विद्यार्थियों का खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के चेयरमैन एवं प्राचार्य नहीं बधाई दी

जानकारी के अनुसार राजीव युवा मितांन क्लव विश्रामपुर द्वार, छत्तीसगढ़ युवा ओलंपिक प्रतियोगिता 11 अक्टूबरको मिनी स्टेडियम विश्रामपुर में आयोजित की गई जिसमे 14 वर्ष से लेकर 19 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने कबड्डी और खो खो प्रतियोगिता में विविध स्कूलों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में डी.ए.वी. के विद्यार्थियों ने क्रीडा शिक्षक पी. के. वैद्य एव खोल शिक्षिका श्रीमती चित्रावती मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। डी.ए.वी. विश्रामपुर बालक वर्ग में कड़ी से विजेता और उप विजेता एवं खो खो में भी विजेता एवं उप विजेता बने। इसी कड़ी में बालिका वर्ग में कबड्डी में विजेता और उप विजेता व खो खो मैं भी विजेता एवं उप विजेता स्थान अर्जित का विद्यालय को गौरवान्वित किया। नगर पंचायत विश्रामपुर के मुख्य नगर निगम अधिकारी श्रीमती यूफ्रेशिया एक्काजी ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतिभागियों को ट्राफी प्रदान किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

विद्यालय प्राचार्य एच. के पाठक ने विद्यालय के प्रतिभागियों की शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का हिस्सा है। खेल हमारे जीवन का अनुशासित तो बनाता ही है साथ ही साथ जीवन पथ को भी आसान बना देता है । हमें खेल में हार जीत को समान भाव से स्वीकार करते हुए खेलको खेल भावना का परिचय देना चाहिए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं एस.ई. सी. एल. विश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक डॉक्टर अमित सक्सेना ने विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करने हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05