Advertisement

Ambikapur : जिला पंचायत सीईओ ने किया खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण………….

जिला पंचायत सीईओ ने किया खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण………….

पी0एस0 यादवlब्यूरो चीफlसरगुजाll जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप शनिवार को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी का जायजा लेने धान उपार्जन केंद्रों में पहुंचे। उन्होंने अम्बिकापुर जनपद उपार्जन केंद्र खैरबार, मेंड्राकला और रामपुर का निरीक्षण कर किसानों के लिये आवश्यक मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खरीदी के मद्देनजर केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में सीईओ सर्वप्रथम खैरबार धान खरीदी केंद्र पहुंचे। केंद्र में विगत वर्ष धान खरीदी के बारे में पूछताछ की। इसके साथ ही उपलब्ध बारदाना की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात वे मेंड्राकला धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने किसानों के पंजीयन और रकबे में संशोधन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। समिति में किसानों के लिए बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही समिति की नियमित साफ-सफाई और किसानों के लिए बैठक व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

किसानों को धूप से बचाव के लिए आवश्यकतानुसार तिरपाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया। खरीदी केंद्रों में शासन के गाइडलाइन के अनुसार फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिए गए। रामपुर में धान उठाव के संबंध में पूछताछ की। कम्प्यूटर व्यवस्था और बारदाने की व्यवस्था शीघ्र करने निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अम्बिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47