
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
ओडिशा उपचुनाव: बीजद ने तूडू के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई
ओडिशा उपचुनाव: बीजद ने तूडू के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई
भुवनेश्वर/नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर/ बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर तूडू पर धामनगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग के पास शिकायत दर्ज करा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।.
उपचुनाव तीन नवंबर को होगा।.










