
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
भारत परिवहन विमानों का प्रमुख निर्माता बनेगा; हमारी नीतियां स्थिर : प्रधानमंत्री मोदी
भारत परिवहन विमानों का प्रमुख निर्माता बनेगा; हमारी नीतियां स्थिर : प्रधानमंत्री मोदी
वडोदरा (गुजरात), 30 अक्टूबर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय वायु सेना के लिए सी-295 मध्यम दर्जे के परिवहन विमान की विनिर्माण सुविधा की आधारशिला रखने के बाद कहा कि भारत अब परिवहन विमानों का एक प्रमुख निर्माता बनेगा।.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बन गया है और देश में आर्थिक सुधारों की एक नयी गाथा लिखी जा रही है क्योंकि मौजूदा सरकार की नीतियां ‘‘स्थिर, अनुमानित और भविष्योन्मुखी’’ हैं। गुजरात के वडोदरा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज भारत एक नयी सोच और नयी कार्य संस्कृति के साथ काम कर रहा है।’’.








