ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

प्रधानमंत्री, भारत सरकार के संभावित गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों का किया गया स्थल निरीक्षण

प्रधानमंत्री, भारत सरकार के संभावित गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से चेतना स्थित मैदान का किया गया स्थल निरीक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिए गये आवश्यक निर्देश

आगामी 04 नवम्बर 2024 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे द्वारा संयुक्त रूप से सदर प्रखंड के चेतना स्थित मैदान का भौतिक रूप से स्थल निरीक्षण किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे मैदान का जायजा लेने के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी हेलीपैड का निर्माण, मंच का निर्माण, वीवीआईपी एंट्री, अतिथियों के आगमन पर पहुंच पथ की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, आवश्यक साफ-सफाई एवं साज सज्जा, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं अस्थाई शौचालय की व्यवस्था, चिकित्सकीय व्यवस्था, ट्रैफिक व पार्किंग की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को सक्रिय होकर कार्यक्रम की तैयारियों को निर्धारित समय के अंदर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री के गढ़वा जिला आगमन पर प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सभी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त श्री जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गयें।

इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा नीरज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, गढ़वा, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, गढ़वा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थें। स्थल निरीक्षण के दौरान माननीय लोकसभा सांसद वी.डी. राम एवम माननीय राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की भी उपस्थिति रही।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!