Advertisement

जब युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बल्ला और हेलमेट उठाकर पीएम का किया अभिवादन…क्या कहा..पढ़िए

जब युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बल्ला और हेलमेट उठाकर पीएम का किया अभिवादन…क्या कहा..पढ़िए

पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंचने पर युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भविष्य प्रधान ने पेट्रोल पंप पहुँचकर बल्ला और हेलमेट उठाकर पीएम मोदी का अभिवादन किया है।

भविष्य ने कहा कि अन्य देशों में पेट्रोल के दाम भारत की तुलना में कम है। ऐसे में पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, उससे पीएम के नेतृत्व पर भी सवाल खड़ा होने लगा है कि आखिर मोदी जी अच्छे दिन आने के अपने उस वादे को कब तक पूरा करेंगे और जनता को कब अच्छे दिन दिखाएंगे।

भविष्य ने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दाम ने आमजनों के जेब में आग लगा दिया है। स्थिति यह हो गई है कि आज लोग दुपहिया चलाने के लिए सोचने को मजबूर हो गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अच्छे दिन का वादा करने वाली मोदी सरकार ने सिर्फ जनता को ठगने का ही काम किया है। भविष्य ने कहा कि सिलेंडर के बढ़ते दाम ने रसोई में आग लगा दिया है।

युवा अध्यक्ष के मुताबिक जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो मोदी हमेशा पेट्रोल डीजल और सिलेंडर के दाम पर कांग्रेस की मनमोहन सरकार को घेरते हुए नज़र आते थे और दावा करते थे कि उनकी सरकार आते ही महंगाई पर लगाम लगेंगी।

वही ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी के साथ ही युवा कांग्रेस के प्रवक्ता गोविंद रेंगे ने भी बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। वही युवा कांग्रेस के प्रदेश सह सचिव उमेश डोंगरे ने भी मोदी को मीठ लबरा कहते हुए कहा कि मोदी जी ने देश की जनता से सिर्फ झूठे वादे किए हैं। वही झूठे वादे करने वालों को जनता बहुत ही जल्द जवाब भी देगी।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57