पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस महिला कल्याण केंद्र का किया गया निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस महिला कल्याण केंद्र का किया गया निरीक्षण।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

निरीक्षण पश्चात महिला सिलाई कार्यकर्ताओं का पारिश्रमिक राशि 574790.00 रुपए किया गया भुगतान।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा महिला सिलाई कार्यकर्ताओं से कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों को साझा कर निराकरण करने वरिष्ठ अधिकारियों को किया गया निर्देशित।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस महिला कल्याण केंद्र का निरीक्षण कर महिला सिलाई कार्यकर्ताओं का पारिश्रमिक राशि 574790.00 रुपए का भुगतान किया गया, परिश्रमिक राशि के भुगतान करने पर महिला सिलाई कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि महिला कल्याण केंद्र के जरिए पुलिस परिवार की महिलाएं आज सशक्त हो रही हैं, और अपने घर परिवार को पारिश्रमिक राशि के द्वारा सहायता देने की मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

इस दौरान महिला सिलाई कार्यकर्ताओं से कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों को साझा किया गया एवं रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर को परेशानियों का निराकरण करने निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक इमानुएल लकड़ा, रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको, पुलिस महिला कल्याण केंद्र की महिला कार्यकर्ता एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।