मोदी ने कनक दास, वाल्मिकी को दो श्रद्धांजलि, ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को दिखाई हरी झंडी
बेंगलुरु/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संत-कवि कनक दास की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, दक्षिण भारत की पहली ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और केआईए के टर्मिनल2 का उद्घाटन किया।.
प्रधामनंत्री मोदी ने यहां पहुंचने के बाद कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले वह यहां विधान सौध के पास विधायक गृह परिसर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे और वहां संत-कवि कनक दास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिसर में रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।.










