
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
झारखंड विधानसभा ने 1932 के खतियान पर स्थानीयता और आरक्षण 77 फीसद करने का विधेयक पारित किया
झारखंड विधानसभा ने 1932 के खतियान पर स्थानीयता और आरक्षण 77 फीसद करने का विधेयक पारित किया
रांची/ झारखंड विधानसभा के शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र में स्थानीयता और आरक्षण से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधयेक पारित किए गए।.
विधानसभा ने 1932 के खतियान के आधार पर राज्य में स्थानीयता की नीति तय करने और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ा कर 27 प्रतिशत करने के फैसले के साथ विभिन्न वर्गों के लिए कुल आरक्षण 77 प्रतिशत करने का संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके बाद विधानसभा की बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।.










