Advertisement

Ambikapur : जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आयोजित शिविरों का सतत मॉनिटरिंग जारी………….

जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आयोजित शिविरों का सतत मॉनिटरिंग जारी………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के स्कूली बच्चों के जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए विकासखण्डों के चिन्हांकित स्कूलां में शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। इन शिविरों का अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण कर सतत मॉनिटरिंग किया जा रहा है तथा जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। शिविर स्थल में प्राचार्य संकुल समन्वयक, पटवारी, सचिव की उपस्थिति में आवेदन लिए जा रहे हैं। शिविर में ही पटवारी द्वारा सेटलमेंट, वंशवृक्ष सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे स्कूली बच्चों को सुबिधा हो रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी कड़ी में सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक रविशंकर तिवारी ने शुक्रवार को बतौली एवं सीतापुर के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की प्रक्रिया एवं अब तक हुए प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी प्राचार्य, प्रधानपाठक एवं संकुल प्राचार्यों को गंभीरतापूर्वक ध्यान देते हुए शत प्रतिशत जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने की बात कही। इसके साथ ही सभी बच्चों का फॉर्म भरवाकर आवश्यक दस्तावेज के साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 15 नवंबर तक जमा करने के निर्देश दिए तथा जो बच्चे अन्य तहसील, जिला या राज्य के बाहर के हैं उनसे फॉर्म भरवाकर बीईओ के माध्यम से संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं तहसील को उपलब्ध कराने कहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47