Advertisement

महिलाओं ने बिहान से जुड़ कर ये साबित कर दिया कि वे पुरुषों से कम नही : संजय नेताम

महिलाओं ने बिहान से जुड़ कर ये साबित कर दिया कि वे पुरुषों से कम नही : संजय नेताम

मैनपुर ब्लाक के ग्राम गोहरापदर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रेरणा महिला संकुल संगठन गोहरापदर मे स्वयं सहायता समुहो द्वारा आजीविका शुभारंभ किया गया l जिसमे मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ,व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती नंद कुमारी राजपूत, अध्यता वन सभापति जिला पंचायत धनमती यादव विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत उपसरपंच अल्तमस खान, पुर्व सरपंच व सेवादल अध्यक्ष मेघराम बघेल, ग्राम गोहटिया देवोराम नेताम प्रमुख रुप से उपस्थित थे l विहान के महिलाओ द्वारा अतिथियो को फ़ुल माला ओर आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया l इस मौके पर कार्यक्रम को शुभारंभ करने से पहले अतिथियो ने माता सरस्वती के प्रतिमा पर विधिवत पुजा अर्चना कर आरती किया गया l तत्पश्चात जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती नंद कुमारी, जिला पंचायत वन सभापति धनमती यादव द्वारा मिडिल स्कुल प्रागन्ड मे बिहान बाजार का फीता काटकर शुभारंभ किया गया l जहा बिहान की महिला समूहो द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादो की बिक्री के लिए बिहान बाजार के माध्यम से स्टाल लगाया गया l prp रेवती मनहरे ने जानकारी देते हुये बताया बिहान मे 21 पंचायत के 35 ग्राम सगठन है जिसमे सभी महिलाओं ने समुह के माध्यम से जुड़ कर बैक से लोन लेकर व्यवसाय कर रही l व समूह से जुड़ कर महिलाये हस्तनिर्मित जैविक खाद्य ,अगरबत्ती, दोना – पतल, आचार, गुड़ ,बाडी योजना के तहत साग सब्जी , का निर्माण कर रही है l
जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने सबोधित करते हुये कहा महिलाओं ने बिहान से जुड़ कर ये साबित कर दिया कि वे पुरुषों से कम नही है आप लोगो ने सरकार के योजना से लाभ लेकर छोटे से लेकर बड़े बड़े व्यापार कर रहे हैं आप ने दुनिया को दिखा दिया कि महिलाये किसी कम नही lइस लिये दुनिया मे नारी शक्ति सबसे बड़ी देवी के रुप मे माना जाता है l आगे नेताम ने महिलाओं को प्रेरणा देते हुये कहा आप अपने आप को बजबुत समझिये महिलाये अपने अंदर के डर को बाहर निकालकर के अपने अंदर के साहस को निकालिये अपने अंदर के जुनुन को बाहर निकालीये तब जाकर हमारे डर बाहर निकलेगा ओर तब जाकर धिरे धिरे आप उच्च स्थान पर पहुच सकते हैं आज आप महिलाये राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री बन चुकी है देश की नेतुव्त कर चुके हैं आप किसी से कम नही है बस आप की डर जो भावना है उसे आप को बाहर निकालना है ग्राम पंचायत गोहरापदर उपसरपंच अल्तमस खान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की स्थिति में महिला व पुरुष समान रूप से कार्य कर रहे है नारी तो दुर्गा का स्वरूप है नारी शक्ति को प्रणाम है प्रत्येक ग्रामो में बिहान की बहनों द्वारा उत्कृट कार्य किया जा रहा है व राज्य सरकार द्वारा भी बिहान को भरपूर सहयोग किया जा रहा है l
कार्यक्रम मे बिहान से महिलाये सलमा शेख, रेवती मनहरे, अनिता पान्डे, चन्द्रिका यादव, सेन्दुका यादव, विणा तिवारी, वृंदा दौरा, पिन्की यादव, गणेसिया हरपाल, कुन्ती, कस्तुरी, ममता पाथर, हेमलता सागर, छबीना, सुभद्रा, अनिता शर्मा सहित 21 पंचायत के बिहान महिला व ग्रामीण उपस्थित थे l

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57