Advertisement

श्रमिक नेता मंगल सिंह यादव प्रदेश इंटक के वरिष्ठ सचिव बनाए गए श्रमिकों मे हर्ष

श्रमिक नेता मंगल सिंह यादव प्रदेश इंटक के वरिष्ठ सचिव बनाए गए श्रमिकों मे हर्ष

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -कोयलांचल के लोकप्रिय श्रमिक नेता मंगल सिंह यादव को प्रदेश इंटक के वरिष्ठ सचिव बनाया गया है जिससे श्रमिकों में हर्ष व्याप्त है
जानकारी के अनुसार-होटल वी.डब्लू. कैन्यन रायपुर में पांचवें छत्तीसगढ़ राज्य इंटक सत्र का आयोजन छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डाँ.सी.डी.महंत के मुख्य अतिथि व श्री जय सिंह अग्रवाल,राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता एंव श्री आर.चंद्रशेखरन, प्रदेश अध्यक्ष केरल इंटक, सी.पी.सिंह प्रदेश अध्यक्ष बिहार इंटक, वी.आर.जगनाथन प्रदेश अध्यक्ष तमिलनाडु इंटक ,एम.क्यू. कमर प्रदेश अध्यक्ष बंगाल इंटक ,बाबा हरदीप सिंह प्रदेश अध्यक्ष हिमांचल इंटक, रघुनाथ पाण्डेय सचिव राष्ट्रीय इंटक, निर्मल सामल प्रदेश महासचिव ओड़िशा इंटक, बी.एन.चौबे प्रदेश महासचिव झारखंड इंटक ,लक्ष्मी वेंकेश प्रदेश महासचिव कर्नाटक ,रवि चौबे प्रदेश अध्यक्ष युवा इंटक झारखंड की विशिष्ट अतिथि में छत्तीसगढ़ राज्य कार्यसमिति का चुनाव सपन्न हुआ जिसमे संजय कुमार सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया ।सर्वसम्मति निर्वाचित सदस्यों ने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ इंटक को प्रदेश इंटक कार्यकारिणी बनाने के लिये अधिकृत किया ।जिसमे आज दिनांक को छत्तीसगढ़ प्रदेश इटक अध्यक्ष संजय कुमार सिंह प्रदेश इंटक कार्यकारिणी की सूची बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.जी संजीवा रेड्डी से अनुमोदित कराकर सूची जारी की। जिसमे बिश्रामपुर से पूर्व प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ इंटक के मंगला सिंह यादव को पदोन्नत करते हुये वरिष्ठ सचिव नियुक्त किये और बिश्रामपुर के प्रभाकर जायसवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक का कार्यकारिणी समिति का सदस्य मनोनीत किये

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47