Advertisement

सूरजपुर : बृद्धो की सेवा के लिएअंत्योदय वृद्धाश्रम प्रारंभ किया गया- विजयराज अग्रवाल

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विजयराज अग्रवाल द्वारा लिये गये संकल्प एवं किये गये घोषणा के तहत् जिले के असहाय व निराश्रित वृद्धजनों को आश्रय देने के उद्देश्य से ग्राम कुंजनगर में “अंत्योदय वृद्धाश्रम का शुभारंभ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक सादे कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर वृद्धाश्रम प्रारंभ किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर ग्राम पंचायत नेवरा के सरपंच रामविलास सिंह ने स्वपहल कर निराश्रित 65 वर्षीय वृद्ध तीरथराम को वृद्धाश्रम में प्रथम प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर विजयराज अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस वृद्धाश्रम में असहाय, निराश्रित व परिवार से प्रताड़ित एवं शोषित वृद्ध महिला एवं पुरूषों को निःशुल्क आश्रय प्रदान किया जायेगा। उन्होंने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि निराश्रित एवं बेसहारा “अन्त्योदय वृद्धाश्रम” समाज के उस वर्ग को सम्मानीय जीवन प्रदान करेगा, जो उपेछा का जीवन व्यतीत कर रहे है। कार्यक्रम को ग्राम पंचायत नेवरा के सरपंच रामविलास सिंह ने उद्बोधित करते हुए कहा कि विजयराज अग्रवाल ने असहाय व निराश्रित वृद्धजनों के जीवननिर्वाह में हो रही कष्टो के निवारण हेतु अंत्योदय वृद्धाश्रम प्रारंभ किया है, वो निश्चित ही एक बहुत अच्छा कार्य है। इस वृद्धाश्रम के प्रारंभ होने से निःसंदेह क्षेत्र के उन वृद्धजनों को लाभ मिलेगा, जो उम्र के इस पड़ाव में परिवारजनों के अलगाव से कष्टप्रद जीवन व्यतीत कर रहे है। इस अवसर पर विजयराज अग्रवाल ने समाज के सभी प्रबुद्धजनों से अपील की है कि इस अंत्योदय वृद्धाश्रम का लाभ प्रभावित वृद्धजनों को मिल सके इसके लिये समाज के सभी वर्ग का सहयोग अपेक्षित है। आज के इस कार्यक्रम में समस्त उपस्थित व्यक्तियों द्वारा कोविड प्रोटोकाल का पालन किया गया । सभी ने मास्क पहना था और सोशल डिस्टेन्शिंग का पालन करते हुए 02 गज की पर अपना स्थान ग्रहण किया था। कार्यक्रम में मंच संचालन अनवर हुसैन द्वारा किया गया और कार्यक्रम के आखिर में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47