Advertisement

आसाराम बापू कोरोना पॉजिटिव…अस्पताल में चल रहा इलाज 

आसाराम बापू कोरोना पॉजिटिव…अस्पताल में चल रहा इलाज

राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम की तबीयत बिगड़ गई है. स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उसे एमजीएच कोविड सेंटर भेजा गया है. आसाराम कोरोना संक्रमित हैं. तीन दिन पहले उनमें कोरोना के लक्षण देखे गए थे जिसके बाद उनकी जांच की गई थी. बुधवार शाम को जांच सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. 80 साल से ज्यादा उम्र के आसाराम ने बेचैनी की शिकायत की थी. इससे पहले की आसाराम के कोरोना के लक्षण और ज्यादा बढ़ते और उसे सांस संबंधी दिक्कत आती. जेल प्रशासन ने आसाराम को अस्पताल भेज दिया. आसाराम की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर उसके कई समर्थक अस्पताल पहुंचे हैं.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जब जेल में उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले इसी साल फरवरी के महीने में ही उसे तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद महात्मा गांधी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. फरवरी महीने में भी आसाराम को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था. आसुमल थाउमल हरपलानी उर्फ आसाराम नाबालिग लड़की से रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. रेप मामले में दोषी करार दिया गया आसाराम नरबलि, हत्या जैसे कई गंभीर मामलों का आरोपी है. एक समय था जब इस शख्स के दरबार में बड़ी-बड़ी हस्तियां हाजिरी लगाती थीं. लाखों की तादाद में इसके अनुयायी हैं. लेकिन 2013 में रेप के मामले में फंसने के बाद आसाराम के बुरे दिन शुरू हो गए …

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57