रायपुर : कुरदा वितरक नहर की माईनरों के लाईनिंग के लिए 2.60 करोड़ की स्वीकृति
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के खरसिया शाखा नहर के कुरदा वितरक नहर अंतर्गत लीमगांव माईनर, पीहरीद माईनर, नवागांव माईनर, रबेली माईनर में क्षतिग्रस्त सीसी लाईनिंग एवं केनाल बैंक रेजिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 60 लाख 69 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना बिलासपुर को प्रदान की गई है। उक्त कार्य को कराए जाने से इस योजना की सिंचाई क्षमता में 477 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 3989 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।










