Advertisement

भारत सरकार ने अभी तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन (टीकों) की 17.15 करोड़ से अधिक खुराकें (डोजेज) नि:शुल्क उपलब्ध करवाई हैं

भारत सरकार ने अभी तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन (टीकों) की 17.15 करोड़ से अधिक खुराकें (डोजेज) नि:शुल्क उपलब्ध करवाई हैं

जनता को टीका लगाए जाने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 89 लाख से अधिक खुराकें (डोजेज) उपलब्ध हैं

आने वाले तीन दिनों में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को इसके अतिरिक्त 28 लाख से अधिक डोजेज और मिल जाएंगी

भारत सरकार “सम्पूर्ण सरकार” सोच के साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का सहयोग लेकर कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही हैI टीकाकरण (वैक्सीनेशन) इस महामारी के नियंत्रण एवं प्रबन्धन भारत सरकार की उस पांच सूत्रीय रणनीति का एक अभिन्न अंग है जिसमें परीक्षण, पता लगाना, उपचार एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार शामिल हैंI

01 मई 2021 से कोविड-19 टीकाकरण की उदारीकृत एवं त्वरित चरण 3 रणनीति का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। नए पात्र जनसंख्या समूहों के पंजीकरण का कार्य पिछले महीने की 28 (28 अप्रैल 2021) से शुरू हो गया है। सम्भावित लाभार्थी सीधे CoWIN (सीओडब्ल्यूआईएन) पोर्टल (cowin.gov.in) अथवा आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैंI

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की लगभग 17.15  करोड़ (17 करोड़ 15 लाख 42  हजार 410) खुराकें नि:शुल्क उपलब्ध करवाई हैं। इसमें से आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अपव्यय सहित कुल खपत 16 करोड़ 25 लाख 10 हजार 905 खुराकों का उपयोग हुआ है।

जनता को टीका लगाए जाने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 89 लाख से अधिक (89 लाख 31 हजार 505) डोजेज-खुराकें उपलब्ध हैं। ऋणात्मक शेष दिखाने वाले राज्य उन्हें उपलब्ध करवाई गई वैक्सीन्स से अधिक खपत दिखा रहे हैं, इसमें अपव्यय (टीकों की बर्बादी) भी शामिल है क्योंकि इन राज्यों ने उन टीकों का ब्यौरा नहीं दिया है जो इन्होनें सेना को भेजे थे।

साथ ही, आने वाले तीन दिनों में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को इसके अतिरिक्त 28 लाख से अधिक (28 लाख 90 हजार 360) डोजेज और मिल जाएंगी।

 

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BLOV.jpg

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002I6PZ.jpg

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003C1VU.jpg

 

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004AKCE.jpg

 

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005KA9G.jpg

***

एचएफडब्ल्यू/सीओवीआईडी राज्यों को टीके (वैक्सीन) की खुराकें/ 06 मई 2021/1

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57