यातायात अभियान के तहत नाबालिग बालको के वाहन चलाने, अवैध अमानक साइलेंसर, बिना लाइसेंस एवं बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही।

शहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के औचक निरीक्षण हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) निकली सड़को पर।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

शहर की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था को संज्ञान मे लेकर कण्ट्रोल रूम के सीसीटीवी सर्विलेंस रूम की जांच कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

यातायात अभियान के तहत नाबालिग बालको के वाहन चलाने, अवैध अमानक साइलेंसर, बिना लाइसेंस एवं बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही।

शहर के सुरक्षा हेतु विभिन्न चौक चौराहों एवं प्रमुख मार्गों में सीसीटीवी की संख्या बढ़ाकर लगातार मॉनिटरिंग करने हेतु दिए गए दिशा निर्देश।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा बीते शाम शहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण करने शहर की सड़कों पर निकली, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने नियमित कार्यवाही करने एवं शहर की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कंट्रोल रूम के सीसीटीवी सर्विलेंस रूम का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौक चौराहो एवं अन्य दृष्टिकोण से प्रमुख स्थानों का चयन कर अधिक से अधिक संख्या में सीसीटीवी लगाने एवं सीसीटीवी की मॉनिटरिंग करने हेतु प्रभावी व्यवस्था बनाने हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया, यातायात अभियान के तहत नाबालिग बालको के वाहन चलाने, अवैध अमानक साइलेंसर, बिना लाइसेंस एवं बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं ताकि यातायात नियमो के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो।

कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), यातायात पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।