Advertisement

महिला संबंधी अपराध नियंत्रण हेतु महिला थाना प्रभारी ने लगाया जन चौपाल,महिला संबंधी अपराधों को रोकने लोगों ने लिया शपथ l

महिला संबंधी अपराध नियंत्रण हेतु महिला थाना प्रभारी ने लगाया जन चौपाल,महिला संबंधी अपराधों को रोकने लोगों ने लिया शपथ l

छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं पर घटित अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक गांव में जन चौपाल लगा कर लोगों को जागरूक करने तथा लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है, इसी निर्देश के तारतम्य में जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा ग्राम स्तर में अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिंदौला में जाकर थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अभियान में ग्राम छिंदौला के लोग व्यापक संख्या में उपस्थित रहे। जिला गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर द्वारा वहाँ उपस्थित लोगों से ग्राम स्तर पर अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, अनैतिक क्रियाकलापों, बाल विवाह, टोनही प्रताड़ना, अंधविश्वास आदि सामाजिक बुराइयों बचने तथा समाज मे व्याप्त नशा, जुआ, सट्टा एवं महिला अत्याचार आदि गतिविधियों के संबंध में तत्काल थाना को सूचित करने के संबंध में बताया गया। उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

थाना प्रभारी दरियो के द्वारा पुलिस कप्तान भोजराम पटेल द्वारा संचालित योजना स्नेह छाया के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकरी दिया गया साथ ही पूर्व संचालित योजनाओं चेतना, ई-प्रहरी, मिशन रोड सेफ्टी, गुड़ सेमेरिटन आदि कार्यक्रमों में भी योगदान करने का आग्रह किया गया, साथ ही साथ चिटफंड कंपनियों के झांसे में नहीं आने, सायबर क्राइम से बचने, एटीएम फ्रॉड से बचने, यातायात नियमों का पालन करने, जेवर चमकने वाले ठगों से सावधान रहने तथा अन्य प्रकार के फर्जी एजेंटों से सावधान रहने के संबंध में अवगत कराया गया।

उक्त कार्यक्रम दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक वेदवती दरियो, सहायक उपनिरीक्षक शंकरलाल सिदार, आरक्षक डिलोचन रावटे, मुरारी यादव, म.सै. तत्रिवेणी दीवान, चालक आरक्षक पुरन साहू के साथ साथ ग्राम छिंदौला के उप सरपंच, सचिव, वार्ड पंच, ग्राम के प्रतिष्ठित व्यक्ति, तथा ग्राम स्तर पर गठित महिला कमांडो के सदस्य व अन्य महिला व पुरूष व्यापक संख्या में उपस्थित रहे l

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47