Advertisement

कोण्डागांव : सोशल मीडिया के पोस्ट पर प्रशासन ने महिला की मदद की : कलेक्टर ने प्रशासनिक टीम भेज हर सम्भव मदद हेतु दिए निर्देश

कोण्डागांव, 06 मई 2021सोशल मीडिया में यूं तो हजारों लोग मनोरंजन के साधन के रूप में प्रयोग करते हैं, परंतु इस डिजिटल जमाने में सोशल मीडिया कई बार लोगों के जीवन में परिवर्तन का साधन बनकर उभरता है। इसी का एक उदाहरण मंगलवार को सामने आया जहां एक महिला द्वारा ट्विटर पर कोण्डागांव डिस्ट्रिक्ट एकाउंट को टैग करते हुए लिखा था कि कोण्डागांव विकासखंड के भगदेवा ग्राम में एक परित्यक्ता महिला घर पर दो बच्चों के साथ निवास करती है। उसके पास खाने के लिए राशन एवं कोई भी आजीविका का साधन नहीं है। लॉकडाउन में उसे सहायता की आवश्यकता है। इस ट्विटर पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने तत्काल विकासखंड के अधिकारियों को मौके पर जाकर महिला की सहायता हेतु निर्देशित किया गया। जिसके तहत आज जनपद पंचायत सीईओ अमित भाटिया द्वारा भगदेवा ग्राम पहुंच महिला से मुलाकात की गई। जमीनी स्तर पर जांच में पाया की महिला के साथ ससुराल पक्ष की कहा सुनी के बाद महिला अकेले निवास कर रही है एवं उसके साथ दो बच्चे हैं जिनमें ढाई साल की बेटी एवं डेढ़ साल का बेटा भी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस पर सीईओ द्वारा महिला को 50 किलो चावल एवं एक हजार रुपयों की तुरंत आर्थिक सहायता दी गई साथ ही परिवार से भिन्न उसके लिए राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया चालू कर दी गई है। महिला को मुख्यमंत्री सुखद सहारा पेंशन योजना से भी जोड़ा जा रहा है। इस मदद के लिए महिला द्वारा कलेक्टर एवं प्रशासन को आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने उसकी इस कठिन समय में सहायता के लिए हाँथ आगे बढ़ाया जबकि इस समय अपनों ने भी साथ छोड़ दिया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47