Advertisement

सीतापुर पुलिस के द्वारा 336 नग अवैध नशीला टेबलेट बरामद कर की गई कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस की नशे के विरुद्ध अभियान “नवा बिहान” के तहत ड्रग तस्कर को गिर. करने में मिली सफलता।

सीतापुर पुलिस के द्वारा 336 नग अवैध नशीला टेबलेट बरामद कर की गई कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे नशे के विरुद्ध अभियान “नवाबिहान” के तहत नशे पर कड़े नियंत्रण हेतु सभी थाना /चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी सीतापुर शिशिरकान्त सिंह एवं पुलिस टीम देहात भ्रमण पर निकली थी जो पुलिस टीम को देखकर संदेही लुकने छिपने का प्रयास करने लगा जो संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम अमित शर्मा साकिन सीतापुर का होना बताया संदेही से लाल झोला मे रखे समान के बारे मे पूछताछ करने पर तालमटोल करने लगा जो गवाहों की उपस्थिति मे संदेही की तलाशी ली गई, जो संदेही के लाल रंग के झोला मे रखे सामान की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 336 नग spasmo proxyvon plus अवैध नशीला टेबलेट मिला, कुल जुमला 3090.00 रुपये का जप्त किया गया,जो आरोपियों के विरूद्ध थाना सीतापुर मे सदर धारा 21(C) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजिबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया।

सरगुजा पुलिस के द्वारा ऐसे क्षेत्र जहां नशे की खपत हो रही है, उनकी पहचान कर तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रखी जायेगी

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक अलंगो दास, सहायक उपनिरीक्षक एस.आर. साहू, आरक्षक संजय एक्का, एहसान फिरदौसी, दिलसुख लकड़ा, पंकज देवांगन, संजीव चौबे शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM