Advertisement

सड़क की दो अलग अलग दुर्घटनाओं में बाइक सवार व कार सवार दो युवकों की मौत

सड़क की दो अलग अलग दुर्घटनाओं में बाइक सवार व कार सवार दो युवकों की मौत

बिश्रामपुर भटगांव एवं अंबिकापुर बनारस मार्ग पर घटित सड़क हादसा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -खूनी हाइवा टीपर ने एक बार पुनः एक युवकों को कुचलते हुए भागने का असफल प्रयास किया जिसे करंजी चौकी पुलिस ने दतिमा के पास घेराबंदी की तो चालक हाइवा छोड़कर भाग निकला।
जानकारी के अनुसार ग्राम डांडगांव निवासी तपेश्वर अपनी मोटरसाइकिल से विश्रामपुर भटगांव मार्ग पर भटगांव की ओर से आ रहा था जबकि सीजी 15 एसी 2221 हाईवा टिपर बिश्रामपुर से दतिमा की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी जहां – कॉलोनी में पायल श्रृंगारिका के सामने बाइक सवार तपेश्वर को बुरी तरह से कुचल दी जिससे युवक का भेजा छिन्न भिन्न हो गया तो इस दुर्घटना से पूरी सड़क लाल हो गई ।हाईवा चालक तेज रफ्तार से वाहन को मौके से भगा ले गया जिसकी सूचना विश्रामपुर पुलिस ने करंजी पुलिस चौकी दी जहां करंजी पुलिस के जवानों ने घेराबंदी की तो चालक नितिन फ्यूल्स पेट्रोल टंकी के पास छोड़कर फरार हो गया, उधर सड़क पर लहूलुहान तपेश्वर को विश्रामपुर पुलिस ने क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ी बॉडी को पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर पहुंचाया ।
लोग तमाशाई बनकर तमाशा देखते रहे न तो शव उठाने हेतु पुलिस को सहयोग किया और न ही खूनी हाइवा को पकड़ने का प्रयास किया। विश्रामपुर थाना के सहायक उपनिरीक्षक सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक अविनाश सिंह,आरक्षक बिहारी पांडेय ,आसिफ अख्तर, कृष्णा सिंह आदि पुलिसकर्मियों ने मृतक को सड़क से उठाकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया ही नही बल्कि आसपास रक्तरंजित सड़क मार्ग को नगर पंचायत के सहयोग से धुलाई कर साफ कराया ।
*लोगों ने विश्रामपुर भटगांव मार्ग पर गति अवरोधक बनाने की मांग की*
भटगांव बिश्रामपुर मार्ग में बढ़ रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों ने माइनस में जेब्रा ब्रेकर बनाने की मांग की।लोगों का कहना है कि बिश्रामपुर भड़गांव मार्ग एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की मजदूर कालोनियों के बीचो बीच सी गुजरती है जो व्यस्ततम मार्ग है। कामगारों को आना जाना ,स्कूली बच्चों को विद्यालय जाना एवं मार्ग से भारी भरकम वाहनों का तेज रफ्तार हमेशा जानलेवा साबित होता है ।इन हाईवा की चपेट में दर्जन से ऊपर लोगों की जाने जा चुकी है। इस मार्ग में जगह जगह जेब्रा ब्रेकर होना चाहिए ।प्रशासन को चाहिए कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु इस मार्ग पर जेब्रा ब्रेकर अभिलंब बनाना चाहिए।
*अंबिकापुर बनारस मार्ग पर घटता में कार सवार की मौत बाइक सवार तीन युवक घायल*
इस संबंध में बताया जाता है कि अंबिकापुर बनारस मार्ग पर ग्राम कल्याणपुर के समीप सरई पेड़ से कार टकरा गई जिसनमे कार सवार अंबिकापुर निवासी गुदरी बाजार निवासी प्रकाश सिंह आत्मज सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार पल्सर सीजी 15 सी एल 3338 पर सवार विकास दुबे अंबिकापुर बोरीपारा, पंकज शर्मा मगर ढूंढ अंबिकापुर, चिराग महादेव गली अंबिकापुर बुरी तरह से जख्मी हो गए है तो वही स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक जीएच ओ 1 पीपी 2448 पर सवार प्रकाश सिंह आत्म सुरेंद्र सिंह गुदरी बाजार अंबिकापुर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक अज्ञात है। बताया जाता है कि अंबिकापुर से आ रहे कार विपरीत दिशा से जा रही मोटरसाइकिल सवार युवक को आमने-सामने आ गए और दोनों एक दूसरे को बचाते हुए सरई पेड़ से टकरा गए जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही लटोरी चौकी प्रभारी धनंजय पाठक अपनी टीम के साथ घायलों को चिकित्सालय भिजवाया तथा उनकी परिजनों की खबर दी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47