Advertisement

बारह सिंचाई योजनाओं के लिए 36.41 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर: बारह सिंचाई योजनाओं के लिए 36.41 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, 29 नवम्बर 2022

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के विभिन्न बारह सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 36 करोड़ 41 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृत किए है।
जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड- मालखरौदा अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत पोता से जमगहन नवीन नहर निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 45 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 185 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव बांगो परियोजना के खरसिया नहर से वाली कुरदा वितरक नहर तक जीर्णोद्धार कार्य के लिए तीन करोड़ 82 लाख 73 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी प्रकार से विकासखण्ड- अकलतरा अंतर्गत की लीलागर नदी पर अमोरा एनीकट (नवापारा बस्ती) निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 95 लाख 98 हजार रूपयें स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड- अकलतरा में ही कंजीनाला पर परसदा एनीकट निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 33 लाख 51 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 97 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत बोकरामुण्डा वितरक नहर का सी.सी लाईनिंग एवं मिट्टी भरने कार्य के लिए तीन करोड़ 92 लाख 53 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 1690 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत परसदा वितरक नहर का सी.सी लाईनिंग एंव मिट्टी भरने कार्य के लिए तीन करोड़ 46 लाख 16 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 192 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। हसदेव बांगो परियोजना की बोकरेल वितरक नहर का सी.सी लाईनिंग एवं मिट्टी भरने कार्य के लिए तीन करोड़ 92

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

लाख 7 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 811 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ राम वन गमन पथ का पर्यटन विकास के अंतर्गत शिवरीनारायण विद्युतीकरण सजावट एवं वाटर फाउण्डेशन कार्य के लिए छः करोड़ 12 लाख 55 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। सक्ती में तिराईन नाला पर हरेठी स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 23 लाख 74 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 45 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। सक्ती में लोकल नाला पर परसापाल स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 67 लाख 24 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी प्रकार से सक्ती के करवार नाला में बुढ़नपुर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ तीन लाख 13 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। सक्ती के बरभौना नाला पर मोहगांव स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 46 लाख 36 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 78 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM