
कैंसर से पीड़ित महिला की हुई मौत
कैंसर से पीड़ित महिला की हुई मौत
संवाददाता/ विवेक चौबे/गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला गांव निवासी सह जन वितरण प्रणाली के दुकानदार कृष्णा प्रसाद साहू की 65 वर्षीया पत्नी माया देवी की मौत हो गई। घटना मंगलवार की दोपहर तकरीबन पौने एक बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका कैंसर की बीमारी से तकरीबन डेढ़ वर्षों से पीड़ित थीं। हालाकि परिजनों ने बनारस, भेलऔर, मुम्बई, हिमाचल प्रदेश, हरिद्वार, उत्तराखंड सहित विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, किन्तु चिकित्सकों ने उनकी जान नहीं बचा सके। बता दें कि मृतिका अपने पीछे 2 पुत्र जयप्रकाश गुप्ता, जित्येन्द्र गुप्ता व तीन पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गईं। वहीं पँचायत के पूर्व उप मुखिया अजीज अंसारी ने मृतिका के घर पहुंचकर रोते-बिलखते परिजनों को धैर्य बंधाया। अंतिम संस्कार सोन नदी में बुधवार की सुबह में किया जाएगा।











