Advertisement

जगदलपुर  : बेंगलुरू की संस्था ने बस्तर जिला प्रशासन को भेंट की 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपकरण

महारानी अस्पताल के साथ ही धरमपुरा,बकावंड एवं बेसोली स्थित कोविड केयर सेंटर को उपलब्ध कराए जाएंगे 10-10 उपकरण

जगदलपुर 06 मई 2021बेंगलुरू स्थित स्वस्थ डिजिटल हेल्थ फाउंडेशन द्वारा बस्तर जिला प्रशासन को 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने इसके लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया है। 10-10 उपकरणों को महारानी अस्पताल के साथ ही धरमपुरा,बकावंड एवं बेसोली स्थित कोविड केयर सेंटर को उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन की आपूर्ति में यह उपकरण उन मरीजो के लिये फायदेमंद होगी, जिनका ऑक्सीजन सैचुरेशन 94 से कम तथा 90 तक है। इसके अलावा कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अति आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण जिला प्रशासन द्वारा  उपलब्ध कराये जा रहे है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47