चोरी के मामले मे थाना लखनपुर पुलिस कि कार्यवाही,आरोपी द्वारा चोरी किया गया नगद रकम ₹200000 बरामद।

चोरी के मामले मे थाना लखनपुर पुलिस कि कार्यवाही,आरोपी द्वारा चोरी किया गया नगद रकम ₹200000 बरामद।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

प्रार्थी ओमप्रकाश साहू निवासी ग्राम लखनपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि भारत फाइनेंस बैंक लखनपुर में कलेक्शन का पैसा 4,65,565 बैंक के लॉकर में रखा हुआ था, उक्त जमा कलेक्शन के पैसों को बैंक में जमा करने हेतु निकालने पर कुल रकम में से ₹200000 कम होना पाया गया, जो बैंक ही किसी कर्मचारी द्वारा लॉकर से 200000 रुपए की चोरी करने का संदेह जाहिर किया गया था, प्रार्थी की रिपोर्ट पर सदर धारा 454,379,381 भा.द.सं का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में तत्काल आरोपी को गिरफतार कर चोरी की मशरूका बरामद करने हेतु निर्देश दिए गए थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

दौरान जांच विवेचना बैंक के कर्मचारी संदेही राजेश साहू की घेराबंदी कर पकड़कर चोरी के संबंध में कड़ाई से पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा चोरी की घटना घटित करना स्वीकार किया एवं आरोपी के निशानदेही पर चोरी किये गये नगदी रकम 200000 / रूपये बरामद किया गया, आरोपी के विरूध्द अपराध सबूत पाये जाने से गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अलरिक लड़का, सउनि अरूण गुप्ता, प्र०आर० नरेन्द्र जागड़े, प्र०आर० अनिल कामरे, आरक्षक दशरथ राजवाडे, जानकी प्रसाद राजवाडे अमरेश दास, सक्रिय रहे।

नाम पता आरोपी :- राजेश साहू आ० श्री गणपत लाल साहू उम्र 25 साल मोईडीह वार्ड नंबर 10 जिला शक्ति, हाल मुकाम लखनपुर जिला सरगुजा