मुख्यमंत्री ने पोड़गांव में हुई बस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पोड़गांव में हुई बस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार कराने के दिए निर्देश

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर ने बताया कि कांकेर से अंतागढ़ जा रही बस पोड़गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है तथा 10 घायलों को उचित उपचार के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया हैं। शेष घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़ में किया गया है।