भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: गरियाबंद जिले में 5 दिसम्बर को

रायपुर : भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: गरियाबंद जिले में 5 दिसम्बर को

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मुख्यमंत्री राजिम विधानसभा क्षेत्र में परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 5 दिसंबर को गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे कुम्हारी मिनी स्टेडियम से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.55 बजे गरियाबंद जिले की विधानसभा राजिम के विकासखण्ड छुरा के मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां 12 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे छुरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे फिंगेश्वर के कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और दोपहर 2.45 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे फिंगेश्वर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे कॉलेज ग्राउण्ड स्टेडियम राजिम पहुंचेंगे और शाम 6 बजे से राजिम में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।