Advertisement

भारतीय सेना ने सिविल अथॉरिटी को प्रदान सहायता का समन्वय करने हेतु कोविड प्रबंधन प्रकोष्ठ की स्थापना की

भारतीय सेना राष्ट्रीय स्तर पर कोविड रिस्पांस में सबसे आगे रही है। एक ओर जहां सेना ने अपने सैन्य बल को बचाए रखा है एवं पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित की है, वहीं सेना ने सिविल अधिकारियों की सहायता के लिए काफी चिकित्सा संसाधन भी तैनात किए हैं,विशेषकर दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, वाराणसी और पटना में उन पांच कोविड अस्पतालों में जो इन शहरों में या तो पहले से कार्यरत हैं या स्थापित होने की प्रक्रिया में हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

स्टाफिंग और रसद संबंधी सहायता के कई पहलुओं का समन्वय करने के लिए एक महानिदेशक रैंक के अधिकारी के तहत एक विशेष कोविड प्रबंधन प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है जो सीधे वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ को रिपोर्ट करता है। इससे दिल्ली समेत देश भर में कोविड मामलों में बेहद तेज़ी से हो रही वृद्धि को कम करने के लिए रीयल टाइम प्रतिक्रियाओं के समन्वय में अधिक दक्षता आएगी। दिल्ली में परीक्षण, सैन्य अस्पतालों में प्रवेश और महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों के परिवहन आदि के रूप में नागरिक प्रशासन को सहायता पहले से ही प्रदान की जा रही है।

भारतीय सेना कोविड महामारी से लड़ने में राष्ट्रीय प्रयासों में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57