Advertisement

अहमदाबाद के धनवंतरी कोविड केयर अस्पताल में चिकित्सा कर्मियों की बढ़ोत्तरी

अहमदाबाद के धनवंतरी कोविड केयर अस्पताल में चिकित्सा कर्मियों की बढ़ोत्तरी

इस अभूतपूर्व संकट के समय में नागरिक प्रशासन कोसहायता प्रदान करने के अपने निरंतर और सतत चल रहेप्रयासों में, भारतीय नौसेना ने आज अहमदाबाद के धनवंतरीकोविड केयर अस्पताल में अपने कर्मियों की संख्या मेंबढ़ोत्तरी की है, इस प्रकार से शहर में कोविड रोगियों कीदेखभाल और उनकी सहायता के लिए बहुत ही आवश्यकतथा समय पर मिलने वाली सुविधा प्रदान की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

विभिन्न नौसेना स्टेशनों से अहमदाबाद के लिए एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ सहित कुल 90 कर्मियों को भेजा गया है। टीम के सभी सदस्य अपने – अपने संबंधित क्षेत्रके विशेषज्ञ हैं और बेहतर अनुभव रखते हैं, साथ ही ये सभीकोविड देखभाल प्रोटोकॉल से अच्छी तरह से वाकिफ हैं।तैनात किये गए इन कर्मियों की टीम में बैटल-फील्ड नर्सिंगअसिस्टेंट (बीएफएनए) भी शामिल हैं जो गैर-चिकित्सा कर्मीहैं, लेकिन ये सब विशेष रूप से रोगी की देखभाल करने केसभी कार्यों में चिकित्सीय सहायता के लिए प्रशिक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, तीन सदस्यीय लॉजिस्टिक सपोर्ट टीम भीअस्पताल को उपलब्ध कराई गई है जो हॉस्पिटल के प्रशासनकी देखरेख करेगी। यह दल सुनिश्चित करेगा कि, सहायकअस्पताल के कार्यों पर अच्छी तरह से ध्यान दिया जाए औरचिकित्साकर्मी प्रभावी ढंग से तथा कुशलता से रोगियों कीदेखभाल कर सकें।

कर्मियों की संख्या में इस बढ़ोत्तरी के साथ ही, नौसेना द्वाराअस्पताल को भेजे गए कुल कर्मियों की संख्या 169 हो गई हैऔर यह राष्ट्र की सेवा के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धताको दर्शाता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57