Advertisement

ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा देश के विभिन्न राज्यों को 161 टैंकरों से 2511 मीट्रिक टन से अधिक तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई

राजस्थान (कोटा) के लिए पहली ऑक्सीज़न एक्सप्रेस हापा से अपने मार्ग पर

अब तक 40 ऑक्सीज़न एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी की

महाराष्ट्र को 174 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश को 689 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश को 190 मीट्रिक टन, हरियाणा को 259 मीट्रिक टन, तेलंगाना को 123 मीट्रिक टन और दिल्ली को 1053 मीट्रिक टन ऑक्सीज़न की आपूर्ति की गई

भारतीय रेलवे चुनौतियों से पार पाते हुए और नए उपायों की तलाश के साथ देश के विभिन्न राज्यों में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति के अपने अभियान को निरंतर जारी रख लोगों को राहत पहुंचा रहा है। रेलवे ने अब तक देश के विभिन्न राज्यों में 161 टैंकरों में लगभग 2511 मीट्रिक टन चिकित्सा उपयोग हेतु ऑक्सीजन की आपूर्ति की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

40 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पहले ही पूरी कर ली है।

भारतीय रेलवे राज्यों की मांग पर यथासंभव मात्रा में तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर लगातार काम कर रहा है।

अब तक महाराष्ट्र को 174 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश को 689 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश को 190 मीट्रिक टन, हरियाणा को 259 मीट्रिक टन, तेलंगाना को 123 मीट्रिक टन और दिल्ली को 1053 मीट्रिक टन ऑक्सीज़न की आपूर्ति की गई

इस समय ऑक्सीज़न एक्सप्रेस के द्वारा 22 टैंकरों में 400 टन से अधिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन अपने मार्ग पर हैं जिनकी डिलिवरी मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में होनी है। रेलवे द्वारा की जा रही ऑक्सीज़न की ढुलाई एक जटिल प्रक्रिया है और ढुलाई से जुड़े आंकड़े लगातार अपडेट किए जा रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57