राजस्थान : सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आगे
जयपुर/ राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के दोपहर तक के रुझान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा आगे चल रहे हैं।.
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आठ दौर की गणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा को 55,360 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अशोक पींचा को 35,613 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के उम्मीदवार लालचंद के खाते में 21,563 वोट गए हैं।.













