Advertisement

सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी अंडमान के पूर्व मुख्य सचिव अस्पताल में भर्ती

सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी अंडमान के पूर्व मुख्य सचिव अस्पताल में भर्ती

पोर्ट ब्लेयर/ सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण को बृहस्पतिवार को सीने में समस्या और बुखार की शिकायत के बाद पोर्ट ब्लेयर के जी. बी. पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। .

पुलिस सूत्रों ने कहा कि जी.बी. पंत अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी अच्छी तरह जांच की तथा कुछ और स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें भर्ती करने का फैसला किया। नारायण 21 वर्षीय युवती से बलात्कार के संबंध में प्रथरापुर जिला सुधार केंद्र में कैद हैं।.