Advertisement

महापौर ‘आप’ का होगा, भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी: आदेश गुप्ता

महापौर ‘आप’ का होगा, भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी: आदेश गुप्ता

नयी दिल्ली/ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का महापौर आम आदमी पार्टी (आप) से बनेगा और उनकी पार्टी ‘मजबूत विपक्ष’ की भूमिका निभाएगी। इसी के साथ उन्होंने भाजपा की ओर से महापौर पद पर दावा करने की अटकलों पर विराम लगा दिया।.

गुप्ता ने कहा कि अगर ‘आप’ एमसीडी में भ्रष्टाचार में लिप्त होती है भाजपा के पार्षद उसका विरोध करेंगे और विपक्ष के रूप में शहर के लोगों के लिए काम करेंगे।.