Advertisement

विद्यार्थियों के तिरंगा को ‘डस्टर’ के रूप में इस्तेमाल करने पर स्कूल प्रधानाचार्य गिरफ्तार

झारखंड : विद्यार्थियों के तिरंगा को ‘डस्टर’ के रूप में इस्तेमाल करने पर स्कूल प्रधानाचार्य गिरफ्तार

जमशेदपुर/ झारखंड के पूर्व सिंहभूम जिले में राष्ट्र ध्वज के फटा हुआ मिलने और कक्षा में उसे ‘डस्टर’ के तौर पर इस्तेमाल किये जाने के बाद एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस के अनुसार घाटशिला के स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि राष्ट्र ध्वज को चूहों ने आधा कुतर डाला था, इसी कारण विद्यार्थियों ने उसे फाड़ दिया और वे उसे ब्लैकबोर्ड को साफ करने के लिए ‘डस्टर’ के रूप में उपयोग करने लगे।.