गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भूपेंद्र पटेल फिर से संभालेंगे मुख्यमंत्री पद
अहमदाबाद/ गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मृदुभाषी चेहरा भूपेंद्र पटेल फिर से राज्य की कमान संभालेंगे। प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पटेल 12 दिसंबर को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।.
प्रदेश में भाजपा ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को शिकस्त देकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है।














