
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
हिमाचल : सुखविंदर सुक्खू मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे
हिमाचल : सुखविंदर सुक्खू मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे
शिमला/ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के अगले मुख्यमंत्री और पार्टी नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री के रूप में रविवार को दोपहर डेढ़ बजे शिमला के ऐतिहासिक रिज में शपथ ग्रहण करेंगे।.
शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान कुछ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।.










