
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिप्र के मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिप्र के मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
शिमला/ चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को यहां एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।.
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में 58 वर्षीय सुक्खू के साथ ही निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री (60) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। अग्निहोत्री राज्य के पहले उपमुख्यमंत्री होंगे।.











