Advertisement

बिलासपुर : होम आइसोलेशन में रहकर बजाज दंपति ने कोरोना को हराया : मनोबल बढ़ाकर रखने से हर काम होता है मुमकिन

बिलासपुर 6 मई 2021 होम आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकीय परामर्श एवं मजबूत इच्छाशक्ति के चलते बजाज दंपति ने कोरोना पर विजय हासिल कर ली है। वे कहते हैं कि मनोबल बढ़ाकर रखने से हर काम मुमकिन हो जाता है। उन्होंने सकरात्मक सोच, अनुशासित दिनचर्या, प्राणायाम और चिकित्सकों द्वारा दिए गए जरूरी दवाओं के साथ कोरोना को मात दी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

61 वर्षीय ललित बजाज एवं 59 वर्षीय प्रतिभा बजाज का कहना है कि यदि हमारा हौसला मजबूत हो तो कोरोना हमें नहीं हरा सकता। होम आइसोलेशन में रहकर डाॅक्टर की सलाह का शत प्रतिशत पालन किया जाए, जैसा कि उन्होंने किया है तो निश्चित रूप से कोरोना पीड़ित मरीज स्वस्थ हो सकते है। इसके साथ ही शरीर को सकरात्मक उर्जा की भी आवश्यकता रहती है। उन्होंने बताया कि होम आइसेालेशन के दौरान डाॅक्टर प्रतिदिन उन्हें फोन कर स्वास्थ्य की जानकारी लेते थे। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में सावधानी भी बरतनी चाहिए जिससे अन्य लोगों को संक्रमण न हो। बजाज दंपति का कहना हैं कि कोरोना से बचने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। यदि फिर भी संक्रमित हो गये तो दवाईयों के साथ-साथ अपना मनोबल भी बढ़ाकर रखना चाहिए जिससे कोरोना को मात दी जा सकती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47