Advertisement

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बस पलटने से दो छात्रों की मौत, 47 घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बस पलटने से दो छात्रों की मौत, 47 घायल

मुंबई/ महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली कस्बे के निकट एक पहाड़ी इलाके में रविवार की रात एक बस के पलट जाने से दो छात्रों की मौत हो गयी और 47 अन्य घायल हो गये। ये छात्र लोनावाला में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रेक फेल होने के कारण बस चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया।.