छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

किसान न्याय योजना की राशि मिलने से किसानों में हर्ष व्याप्त

प्रभा आनंद सिंह यादव /ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त की राशि मिलने से किसान खरीफ की खेती की तैयारी के लिए जुट गए है। इस राशि से खाद .बीज खरीदी सहित अन्य तैयारी करने में मदद मिल रही है। उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दावा निवासी युवा कृषक आलम सिंह को किसान न्याय योजना के पहली किश्त की राशि मिलने पर सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस राशि से खरीफ फसल की खेती की तैयारी में मदद मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आलम सिंह ने बताया कि गर्मी में कुँआ के पानी से सब्जी की खेती करते हैं । सब्जी विक्रय से मिली आय से खरीफ खेती की तैयारी में काम आता है। लेकिन इस बार लॉकडाउन लगने के कारण सब्जी का उचित मूल्य नही मिल पाया और नुकसान उठाना पड़ा । इस बीच राज्य शासन के द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसान न्याय योजना की राशि का भुगतान कर रही है जिससे खेती किसानी में मदद मिलेगी। किसान आलम ने बताया कि किसान न्याय योजना के तहत पहली किश्त की राशि 12 हजार 510 रुपये मिला है। उन्होंने लगभग 70 क्विंटल धान उदयपुर सोसाइटी में बेचा था। संयुक्त परिवार होने के कारण आर्थिक तंगी से किसान न्याय योजना ने राहत दी है। खेती किसानी ही जीविकोपार्जन का मुख्य स्रोत है। किसान न्याय योजना की राशि मिलने से जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। किसान आलम सिंह ने आगे बताया कि उनके पास करीब 10 एकड़ खेती की जमीन है जिसमे खरीफ सीजन में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उदयपुर समिति में करीब 70 क्विंटल धान समर्थन मूल्य में बेचा है। उन्होंने बताया कि सौर सुजला योजना के तहत खेत मे सोलर पम्प भी स्वीकृत हो गया है जिससे सिंचाई की सुविधा में विस्तार होगा।  उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2020.21 हेतु किसान न्याय योजना की पहली किश्त की राशि का अंतरण बीते 21 मई को उनके बैंक खातों में अंतरण कर दिया गया है। इस वर्ष किसान न्याय योजना के तहत कोदो, कुटकी, रागी, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान की खेती तथा पपीता, मुनगा और बांस लगाने किसानों को प्रोत्साहित करने कृषि आदान के द्वारा 9 से 10 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए किसानों को 30 सितंबर 2021 तक किसान न्याय योजना पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!