मप्र: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पटेरिया गिरफ्तार
दमोह (मप्र) मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणी के लिए मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।.
पटेरिया ने रविवार को विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कथित तौर पर लोगों से ‘‘संविधान और अल्पसंख्यकों, दलितों एवं आदिवासियों का भविष्य बचाने’’ की खातिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘हत्या’’ करने के लिए तत्पर रहने को कहा था। इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने सोमवार को उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।.













