Advertisement

एसजीपीसी ने यूसीसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

पंजाब : एसजीपीसी ने यूसीसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

अमृतसर/ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यकारिणी ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित कर देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रयासों की निंदा की।.

प्रस्ताव में कहा गया है कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने यूसीसी के अधिनियमन की मांग करते हुए संसद में एक निजी विधेयक पेश किया, जिसका केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने समर्थन किया।.