
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
उप्र : स्कूल बस खाई में गिरी, 12 से अधिक बच्चे घायल
उप्र : स्कूल बस खाई में गिरी, 12 से अधिक बच्चे घायल
बदायूँ (उप्र) उत्तर प्रदेश में बदायूं के कोतवाली बिसौली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गयी। इस दुर्घटना में 12 से अधिक बच्चे घायल हो गए लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है।.
आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और स्थानीय नागरिकों ने दौड़कर बस के अंदर फसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया।.











