बेंगलुरु में जारी है जी20 के वित्त और केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों की बैठक
बेंगलुरु/ भारत की जी20 अध्यक्षता में वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों (एफसीबीडी) की पहली बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में चल रही है। बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा, अवसंरचना और टिकाऊ वित्त पर सत्रों का आयोजन होगा।.
जी20 इंडिया के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘जी20 ‘फाइनेंस ट्रैक’ की पहली बैठक चल रही है। इसमें वैश्विक व्यापक आर्थिक मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना को आकार देने के लिहाज से ‘फाइनेंस ट्रेक’ जी20 के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।’’.













