Advertisement

विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद से राज्यपाल को हटाने संबंधी विधेयक केरल विस में पारित

विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद से राज्यपाल को हटाने संबंधी विधेयक केरल विस में पारित

तिरुवनंतपुरम/ केरल विधानसभा में मंगलवार को विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया गया। इस विधेयक के कानून बन जाने के बाद प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद पर राज्यपाल की जगह प्रख्यात शिक्षाविदों की नियुक्ति की जा सकेगी।.

विपक्षी यूडीएफ ने यह कहते हुये सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया विधेयक के संबंध में उसके सुझावों की अनदेखी की गयी है। विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमशीर ने कहा, ‘‘विधेक पारित हो गया ।’’.